उदयपुर के दीपक को मिला इंडियन गोल्डन अवॉर्ड

 उदयपुर के दीपक को मिला इंडियन गोल्डन अवॉर्ड

उदयपुर। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जोशी को इंडियन गोल्डन अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। वैक्सीनेशन के लिए विशेष अभियान चलाकर हजारों लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने पर दीपक जोशी को ये सम्मान दिया गया हैं। वैक्सीनेशन प्रेरित के रिकॉर्ड को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट बुक एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए 9 मापदंडों के आधार पर इंडियन गोल्डन अवार्ड 2022 दिया जाता है। मापदंड में व्यक्तित्व, प्रभाव, दूरदर्शिता, छवि, विकासपरक कार्यशैली तथा जन कल्याणकारी प्रयास आदि नौ मानदंडों पर प्रबुद्ध लोगों की राय शामिल है। पुरुस्कार में युवा, चिकित्सा और विज्ञान, पत्रकारिता, समाजसेवा, सहकारिता, उद्योग एवं व्यापार, कला, अभिनय आदि से जुड़े लोग शामिल है।

Related post