भूपालपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडीएमए के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


उदयपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी और भूपालपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शास्त्री सर्कल के पास से दानिश उर्फ डिके के कब्जे से 5.97 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया, जबकि दूसरी कार्रवाई में आयड महासतिया क्षेत्र से मोहम्मद साहिल को 1.75 ग्राम एमडीएम के साथ पकड़ा गया।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।









