अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी पर कार्रवाई, 12 कार्टन शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार


डीएसटी एवं प्रतापनगर थाना पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान वाहन से 12 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब तथा दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गईं। इस मामले में दो आरोपियों – नारायण, निवासी उदयपुर एवं रामनिवास निवासी जालोर को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे फतहनगर से अंग्रेजी शराब के कार्टन भरकर गुजरात की ओर बेचने ले जा रहे थे। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।









