राष्ट्रीय रोवर्स जम्बूरी में उदयपुर का दल बिखरेगा मेवाड़ की लोक संस्कृति की छटा

 राष्ट्रीय रोवर्स जम्बूरी में उदयपुर का दल बिखरेगा मेवाड़ की लोक संस्कृति की छटा

भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेजर जम्बूरी का आयोजन 9 से 13 जनवरी 2026 तक दूधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय जम्बूरी में भाग लेने के लिए उदयपुर जिले से 16 रोवर्स एवं 2 रोवर लीडर सहित 18 सदस्यीय दल छत्तीसगढ़ रवाना होगा।

उदयपुर जिले के दल में माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के 9 रोवर्स, रोवर लीडर डॉ. नारायण सिंह राव के नेतृत्व में भाग लेंगे। वहीं 53वां रोवर उदय ओपन रोवर क्रू, भुवाणा तथा हेडक्वार्टर रोवर ओपन क्रू के रोवर्स सीनियर रोवर मेट विशाल गुप्ता के नेतृत्व में शामिल होंगे।

18 सदस्यीय इस दल में शुभम मेनारिया, प्रफुल्ल चौबीसा, मुकेश मेनारिया, प्रिंस जाट, पुनीत मेनारिया, भावेश उदावत, प्रवीण हिरावत, ऋतिक मेनारिया, युवराज मेनारिया, दिव्यांश, ब्रिजबानी, मंगल सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह चुंडावत, निखिल साहू, आर्य कुमार, शुभम नामा, कुलदीप वैष्णव, डॉ. नारायण सिंह राव एवं विशाल गुप्ता शामिल हैं।

जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड के इतिहास में यह पहला अवसर है जब राष्ट्रीय स्तर पर रोवर्स एवं रेंजर्स के लिए जम्बूरी का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं की क्षमताओं का विकास करना तथा राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि इस जम्बूरी में राजस्थान प्रदेश से लगभग 1000 रोवर–रेजर भाग लेंगे, जबकि देशभर एवं पड़ोसी देशों से करीब 18 हजार रोवर–रेजर विभिन्न राजकीय व निजी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों से सहभागिता करेंगे।

उदयपुर जिले के रोवर्स इस राष्ट्रीय मंच पर मेवाड़ की लोक संस्कृति, खान-पान, पारंपरिक वेशभूषा, मिनरल्स, ग्लोबल विलेज डेवलपमेंट, जनजातीय कार्निवल एवं मार्च पास्ट जैसी गतिविधियों के माध्यम से जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

Related post