डबोक थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, पत्थर से भरी 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त


अरावली संरक्षण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने आज जिले के डबोक थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर से भरी 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई डबोक थाना पुलिस टीम द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि वे पत्थर लाडिया खेड़ा क्षेत्र, थाना प्रतापनगर से भरकर लाए थे। खनन वैध है या अवैध, इसकी पुष्टि के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया है।
मामले में खनन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







