हिन्दुस्तान जिंक के सखी और समाधान प्रोजेक्ट्स फ्लावर शो में बने पर्यटकों की पसंद

 हिन्दुस्तान जिंक के सखी और समाधान प्रोजेक्ट्स फ्लावर शो में बने पर्यटकों की पसंद

10 दिनों में 4.99 लाख की बिक्री, उठोरी से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने उदयपुर की फतहसागर पाल पर आयोजित फ्लावर शो में अपनी प्रमुख सीएसआर पहल सखी, माइक्रो-एंटरप्राइज और समाधान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 10 दिनों तक चले इस आयोजन में ग्रामीण महिलाओं के कौशल और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों ने पर्यटकों और उदयपुरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।

ग्रामीण शिल्प एवं उत्पादों की प्रदर्शनी में उपाया ब्रांड के तहत अजरख प्रिंट की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें महिलाओं व पुरुषों के परिधान, लैपटॉप बैग, कुशन कवर, डॉक्यूमेंट होल्डर और कोस्टर जैसे आधुनिक उत्पाद शामिल थे। इसके साथ ही दायची के शुद्ध मसाले, दालें, अचार, नमकीन तथा गायम पहल के अंतर्गत पारंपरिक बिलोना घी को भी खूब सराहा गया। परिणामस्वरूप कुल 4.99 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई। इन 10 दिनों में स्टॉल पर 2 लाख से अधिक लोगों ने विजिट की।

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण एंगेजमेंट जोन रहा, जहाँ 5 हजार से अधिक लोगों ने ब्लॉक प्रिंटिंग और बिलोना घी निर्माण की पारंपरिक प्रक्रिया का अनुभव लिया। वहीं, सखी उठोरी समूह की सदस्यों द्वारा दो दिनों तक प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटकों ने सामाजिक संदेश देते हुए दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

हिन्दुस्तान जिंक इन पहलों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा के बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related post