18 किलो गांजा परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

 18 किलो गांजा परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

उदयपुर जिले के बागपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस थाना बागपुरा व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

17 जनवरी को पालियाखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार RJ27 CP 3875 को रुकवाया गया, जिसमें चालक सहित दो व्यक्ति मौजूद थे।

कार की तलाशी लेने पर डिग्गी से 2 प्लास्टिक कट्टों व एक लाल साड़ी में कुल 18.230 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रतन लाल पुत्र निवासी भीण्डर एवं लोकेश निवासी खेरोदा बताया।

दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा में गिरफ्तार कर कार व गांजा जब्त किया गया। प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही जारी है।

Related post