फायरिंग और तलवार से हमले करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर सहित 5 गिरफ्तार


हाथीपोल पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित 5 बदमाशो को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी दो अलग अलग गैंग से हो एक दूसरे पर फायरिंग व तलवारबाजी की वारदात की थी.
थानाधिकारी राजूदेवीराज ने बताया कि दिनांक 2 अक्टूबर को राजदर्शन होटल के बाहर सड़क पर आरोपियों ने आपस में झगड़ते हुए फायरिंग और तलवारबाजी की थी, वारदात के बाद सभी फरार हो गए थे.
घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये। जिस पर उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर एवं कैलाश चन्द्र वृताधिकारी वृत नगरपष्चिम के सुपरविजन में राजूदेवी राज थानाधिकारी, हाथीपोल मय टीम, डीएसटी एवं थाना घण्टाघर की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में मुख्य आरोपीगण व हिस्ट्रीषीटरसहित 05 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया जिनके नाम मोहम्मद राहिल उर्फ बोहरा, दानिष उर्फ आतंक, मोहम्मद नदीम उर्फ निन्दो, साकीर उर्फ टईया व माजिद उर्फ मच्छी को डिटेन किया जाकर बाद पूछताछ प्रकरण में गिरफतार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
घटना का कारणः- दिनांक 05.09.2025 को ईद मिलादुनबी के त्यौहार पर राजदर्षन होटल के सामने राहिल उर्फ बोहरा तथा उसके साथीगणों द्वारा तबरूक (प्रसाद) का काउण्टर लगा रखा था वहां पर नाजिब व मलिक नाम के दो लड़के आये व इन्होने राहिल के दोस्त शाहनवाज के साथ गाली गलोच की व जान से मारने की धमकी दी. तथा आरोपी राहिल और मलिक का मकान आमने सामने है, इनमे पार्किंग को लेकर पूर्व आपस में झगडा हुआ था। इसी रंजिष को लेकर दोनों ने अपनी अपनी गैंग के लोगो को बुलाकर तलवार तथा पिस्टल के साथ एक दूसरे पर फायर किये।








