लोडेड पिस्टल और चाकू के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार


पुलिस थाना सविना द्वारा एक संगठित गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 3 शातिर आदतन पारधियों को लोडेड पिस्टल व अन्य घातक हथियारो के साथ गिरफ्तार किया है.
अजयसिह थानाधिकारी, सविना ने बताया कि हैड कानि. राजेन्द्र सिह व कानि. मांगीलाल की सूचना पर बिलिया-फांदा से धोल की पाटी की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर नेशनल हाईवे की नीचे बने अण्डरपास के पास से तीनो अभियुक्त नीरज सेन उर्फ सल्लु, पुष्कर बुनकर उर्फ प्रिन्स और प्रकाश उर्फ पिन्टु उर्फ आतंक को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने बताया कि तीनो हथियार लेकर हाईवे पर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर लूट के प्रयास एवं एक संगठित गिरोह के रूप मंे किसी गम्भीर अपराध को अंजाम देने की फिराक मेंथे। तीनो अभियुक्तो को पुलिस अभिरक्षा मंे लिया जाकर अपने पास फायर आम्र्स रखने एवं रात्रि मंे हाईवे पर घुमने के सम्बन्ध में गहनता से पुछताछ की जा रही है एवं फायर आम्र्स खरीदने एवं उसके उदेश्य के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।






