75 लाख रूपये की अवैध शराब जब्त, 1 गिरफ्तार

 75 लाख रूपये की अवैध शराब जब्त, 1 गिरफ्तार

उदयपुर ज़िले की सविना थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 75 लाख रूपये की चंडीगढ़ निर्मित अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि डाकनकोटडा नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के आगे नाकाबन्दी के दौरान प्रतापनगर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रूकवाकर तलाशी ली गई तो फर्जी बिल्टी की आड में ट्रक में कोयले जैसे चुरानुमा पदार्थ के भरे हुये प्लास्टिक के कुल 500 कट्टो के नीचे चंडीगढ निर्मित अवैध शराब का परिवहन करना पाया गया।

ट्रक में कुल 999 कार्टून शराब से भरे हुए पाये गये। पुलिस ने अभियुक्त माघवेन्द्र सिंह निवासी नाथोनी जाणियों की ढाणी, बायतु थाना बायतु जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

तरीका वारदातः- अभियक्त द्वारा ट्रक में साथी अभियुक्तगणों के साथ मिलकर फर्जी बेसन की बिल्टी के आधार पर बेसन लिखे प्लास्टिक के कट्टो में काले रंग के कोयले जैसे चुरानुमा पदार्थ के भरे हुये प्लास्टिक के कुल 500 कट्टो के नीचे चंडीगढ निर्मित अवैध शराब चंडीगढ से भरकर गुजरात में तस्करी करना।

Related post