स्टेट सिलंबम वूमेंस लीग व राजस्थान स्टेट सिलंबम चैंपियनशिप – उदयपुर बना विजेता


खेलो इंडिया अस्मिता स्टेट सिलंबम वूमेंस लीग 2025 व राजस्थान स्टेट सिलंबम चैंपियनशिप का समापन इंडी जीनियस प्रोग्रेसिव स्कूल में हुआ, जिसमे 23 गोल्ड सहित 36 मेडल जीत कर उदयपुर ने स्टेट चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।
उदयपुर सिलंबम एसोसिएशन की सेक्रेट्री रुक्मणि लोहार ने बताया कि स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया व मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स से मान्यता प्राप्त “खेलो इंडिया अस्मिता” स्टेट सिलंबम वूमेंस लीग का तीन दिवसीय आयोजन इंडी जीनियस प्रोग्रेसिव स्कूल में हुआ, जिसमें उदयपुर समेत जोधपुर, बाड़मेर, पाली और हनुमानगढ़ की खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
रुकमणी लोहार ने बताया कि उदयपुर की बालिकाओं ने अपना दबदबा कायम रखते हुए कोच नीलमणि पंवार के निर्देशन में सब जूनियर वर्ग में समायरा शर्मा और तराली टांक ने गोल्ड मेडल वही कनिष्का चौधरी, धारवी गोस्वामी, और ध्रुविका कंवर राठौड़ ने सिल्वर मेडल जीता।


जूनियर वर्ग में देवांशी पाठक, अंजना वैष्णव एन, लेहाना चौधरी, वंशिका शर्मा और कुंजल श्रीमाली ने गोल्ड मेडल तो कैप्रिशा गोस्वामी और सोनाक्षी सिंह चौहान ने सिल्वर मेडल जीता।
इसी तरह सीनियर वर्ग में रिया सोनी, कृष्णा कंवर, चेष्टा जैन, लता लोहार और संध्या कंवर ने गोल्ड मेडल तो दिशिता आर्या ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर उदयपुर को राज्य में प्रथम स्थान दिलाया।
स्टेट सिलंबम चैंपियनशिप में सब जूनियर वर्ग में दियान कोठारी, विराट सिंह, रुद्राक्ष डाड और कार्तिक सोनी ने गोल्ड,वहीं तनवीर सिंह, सात्विक शर्मा, हेमांग गायरी, मनन श्रीमाली और प्रवेश सिंह ने सिल्वर मैडल जीता।
जूनियर वर्ग में नयन पंडवाला, भव्य सिंह, चित्राक्ष गायरी, खुशवर्धन शर्मा ने गोल्ड और प्रिंस राज सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। इसी तरह सीनियर वर्ग में राजवीर सालवी, मुकुलराज सिंह, दिव्यांश सिंह गौड़ ने गोल्ड और प्रहर्ष जैन ने सिल्वर मेडल जीत कर उदयपुर को ओवर ऑल चैंपियनशिप दिला कर मेवाड़ का नाम रोशन किया।
वही जोधपुर दूसरे व बाड़मेर तीसरे स्थान पर रहा राजस्थान सिलंबम एसोसिएशन के सचिव मांगीलाल सालवी ने बताया कि उदयपुर के इन सभी खिलाड़ियों ने मार्कोस मार्शल आर्ट्स एकेडमी पर प्रशिक्षण लिया एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई दी साथ ही नेशनल लेवल पर मेडल जीतने के लिए खिलाड़ियों को उत्साहित किया।









