घर के बाड़े में आया 10 फिट लम्बा अज़गर


उदयपुर में बागदरा गाँव के पास एक घर मे बने बाड़े में 10 फ़ीट का अजगर सांप आ जाने से हडकंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्कॉनेक रेस्क्यू के पदमसिंह को दी.
वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसायटी के फाउंडर डॉक्टर पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना पर टीम के गोविंद ,प्रशांत और हर्षवर्धन सिंह के साथ वन विभाग के हेमंत भी मौके पर पहुँचे और अजगर का रेस्क्यू किया और बाद में वन विभाग के आदेशानुसार उनकी मौजूदगी में जंगल मे छोड़ दिया
पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि अजगर लगभग 10 फ़ीट लंबा था संभवतया शिकार की तलाश में गाँव मे आया होगा
इस तरह वन्यजीवों के आबादी में आने पर 9829597722 या 9414234826 पर कॉल करके सूचना दी जा सकती है









