रास्ते चलते लोगो से मोबाइल लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, 23 मोबाइल जब्त

 रास्ते चलते लोगो से मोबाइल लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, 23 मोबाइल जब्त

हिरण मगरी थाना पुलिस ने लोगो से मोबाइल फोन छिनने वाली गैंग का खुलासा करते हुए, 2 बदमाशो को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 23 मंहगे फोन बरामद किये है.

थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि गत 21 जून को थाना क्षेत्र में प्रार्थी अपने एक साथी के साथ सड़क किनारे पैदल चलते हुए जा रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल तीन लडके आये और पीछे बैठे लडको ने झपटा मारकर फ़ोन छिन लिया और भाग गये। इस घटना के अनुसंधान करते हुए पुलिस टीम को इस तरह की वारदात करने वाली गैंग का पता चला.

कार्यवाही के दौरान टीम द्वारा अभियुक्त अनिल पिता रतन लाल निवासी आमली घाटी, काया व गोविन्द पिता कालु लाल निवासी विनायक डेयरी के पास, लालमगरी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने  अभियुक्तों से कुल 23 कीमती मोबाइल फोन बरामद किये । शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास टीम द्वारा लगातार जारी है।

वारदात का तरीकाः- अभियुक्तगणों द्वारा रात्रि के समय करीब 09 पीएम से 11 पीएम के आसपास शहर में फोन पर बात करने वाले या हाथ मंे मोबाइल फोन लेकर जाने वाले लोगो की रेकी करके घटना को अंजाम देते है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तांे से प्रकरण व उदयपुर शहर के अन्य थाना क्षैत्रो में घटित घटनाओं के कुल 23 मोबाइल फोन विभिन कम्पनियों के बरामद किये गये है। अभियुक्तगणों सेे पुछताछ/अनुसंधान जारी हैं। जिनसे और भी मोबाइल फोन बरामद होने की सम्भावना है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गोविन्द के विरूद्ध पूर्व में भी एक लूट का प्रकरण दर्ज है।

अभियुक्तगणों से बरामद मोबाइल फोन के IMEI नम्बर निम्न हैः-

01- 3503355618355386 , 3503355618355376   iPhone  

02- 863410051759634 ,  863410051759626  OnePlus   

03-354984119909791 , 354984119909798  Samsung

04-865267062748255 ,  865267062748263 Redmi     

05-861530068589781 ,  861530068589799 Redmi   

06- 865314045816575 , 865314045816567 Realme  

07-353735898652502 ,  353735898652510  Infinix  

08-356801810701863 ,  356801810701871    Itel 

09-869940047270233 , 869940047270225  Realme  

10-867496044032318 , 867496044032326  Redmi  

11-860695063632612 , 860695063632604   Oppo

12-860009053033031 ,  860009053033023  Vivo     

13-862498061615996 ,   862498061615988  Oppo   

14-351853790117425 ,357476610117427   Samsung

15-355462462110157 , 355482462110165  Motorola 

16-866767046122757 , 866767046122740   Vivo        

17-355476620288608 , 355875180288603 Samsung S22  

18-860304045969594,  860304045969586   Vivo  

19- 861110050072730 , 861110050072722  Vivo  

20- 865722060451393, 865722060451385  Realme 

21- 861077065738912,  861077065738904  OnePlus

22- iPhone

23- iPhone

पुलिस थाना टीम प्रभारी व सदस्यः- दर्शन सिंह पुनि थानाधिकारी, हिरणमगरी, बसन्तीलाल स.उ.नि., हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, मोहनलाल, कांस्टेबल नन्दकिशोर, रामजीलाल, राजकुमार, कल्पेश पाटीदा, किरेन्द्र, संजय, कांस्टेबल लोकेश रायकवाल सायबर सैल, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह सायबर सैल, उदयपुर।

Related post