उदयपुर शहर में दिन-दहाडे़ चैन स्नैचिंग करने वाली गैंग के 6 शातिर अपराधी चढ़े पुलिस की हत्थे  

 उदयपुर शहर में दिन-दहाडे़ चैन स्नैचिंग करने वाली गैंग के 6 शातिर अपराधी चढ़े पुलिस की हत्थे  

उदयपुर शहर में पिछले दो महीनों से एक के बाद एक कई चैन स्नेचिंग की वारदाते करने वाले गैंग के 6 सदस्यों को पुलिस में गिएफ्तार कर दिया है, 1 नाबालिग को डीटेन भी किया है वही 2 अभियुक्त अभी भी वांछित है.

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि हिरणमगरी थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में थाने से स्पेशल टीम बनाई गई जिसका नाम “टारगेट” रखा गया. इस टीम ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से और बड़ी मेहनत से चेन स्नेचिंग गिरोह के बदमाशो को पहले पहचाना और फिर पकड़ा. बदमाशो ने कई वारदाते कबुली.

वारदात कर माता के मंदिरों में छुप जाते

अभियुक्त स्पलेण्डर बाईक व केटीएम डयूक बाईकों पर सवार होकर घटनाओ को पेशेवर तरीके से अंजाम देते थे, वे नवरात्रि में वारदात कर अलग अलग माताजी के मंन्दिरो में छुप जाते। अपराधी इतने शातिर थे कि बार बार अपनी अपनी बाईक चेंज कर अलग अलग कपडे पहनकर व अलग अलग हुलिया बनाकर नवरात्र में अलग अलग मेले व मंदिरो में जाकर छुप जाते है।

KTM बाइक से मिला सुराग

पुलिस लगातार इनका पीछा कर रही थी तभी दो केटीएम बाईक संदिग्ध लगने से उनका पीछा किया व जिसमे से एक बाईक केटीएम डयूक जिस पर टूटी हुई नम्बर प्लेट पर आर जे 26 बाईक का सुराग लगा।

दिनांक 06.10.2025 को टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि रीको एरिया मंे 7-8 जवान उम्र के लडके झाडियों की आड मंे बैठे हुए है। जिनके पास दो केटीएम बाईक व दो स्पलेण्डर बाईक है। जो कोई बडी वारदात करने की फिराक मंे होकर योजना बना रहे है। जिस पर टीम द्वारा दबिश दी जाकर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

स्पेशल टारगेट टीम

हिरणमगरी थाना की स्पेशल टीम में हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, भगवतीलाल, कांस्टेबल राज कुमार जाखड कानि, नंदकिशोर, किरेन्द्र सिंह, हेमेन्द्र, कल्पेश, विजय सिंह, प्रताप सिंह को शामिल किया गया।

टीम द्वारा सादे वस्त्रों में सम्भावित स्थान जैसे मंदिर, पार्क, सुनसान रोड पर लगातार निगरानी की गई व शहर मंे हुई अलग अलग वारदातो के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये तो सभी घटनाओं मंे बदमाशों द्वारा एक विशेष ओरेंज कलर की केटीएम डयूक का प्रयोग होना ज्ञात आया।

पुलिस टीम ने बेहतर कोर्डिनेशन के लिए whatsapp पर ग्रुप बनाया

विशेष पुलिस टीम ’टार्गेट के सदस्यों द्वारा एक वाॅटसअप ग्रूप बनाया जाकर संदिग्ध 100 से अधिक केटीएम बाईक सवार युवको को डिटेन कर पूछताछ की गई। बाईक व संदिग्धों का हुलिया आपस में वाॅटसअप ग्रूप मंे शेयर कर घटना की पीडिताओं को चैक करवाया गया व लगातार 15 दिन तक निगरानी रखते हुए तलाश जारी रखी।

अभियुक्तो द्वारा शहर में चैन स्नैचिंग की स्वीकार की गई वारदातेः-

01. दुधतलाई क्षैत्र मे सुश्री रुतिका प्रदिप गमरे निवासी मुम्बई महाराष्ट्र रेट की स्कूटी से घुमने जा रही थी मोड पर स्कूटी की स्पीड कम की, इसी दरमियान दो लडके केटीएम बाईक पर आये और महिला की चैन झपटा मारते हुए चैन छीन ली।

02. श्रीमती आशा माली अपने स्कूटी से जा रही थी कि महाराज का अखाडा सविना मे महिला के पास आकर बाईक सवार ने बाईक की स्पीड धीमे की महिला की गले से चैन छीनकर भाग गये।

03. थाना हिरणमगरी क्षैत्र मे श्रीमती हीरामणी जैन अपने घर के आस पास भ्रमण कर रही थी उसी दरमियान स्पलेण्डर सवार दो लडके आये और गले से चैन छीनकर भाग गये।

04. थाना हिरणमगरी क्षैत्र मे श्रीमती चन्द्रकला आर्य आर्य समाज मंन्दिर मे हवन कार्यक्रम मे जा रही थी इसी दरमियान दो लडके मोटरसाइकिल पर आये और मेरी चैन झपटटा मारकर भाग गये।

05. थाना सविना क्षैत्र मे श्रीमती विजय लक्ष्मी जैन स्कूटी से जा रही थी तभी आशीष वाटिका के पास दो बाईक सवार लडके पास मे आये और बाईक को धीरे करके गले की चैन छीनकर भाग गये।

गिरफतार अभियुक्तगणः-

01. भैरुलाल मीणा पिता कालूलाल निवासी छोटी उन्दरी, नाई, उदयपुर।

02.गोविन्द मीणा पिता कालूलाल निवासी लालमगरी सेक्टर 09, सविना, उदयपुर।

03. सुनील सिंह पिता बहादुर सिंह निवासी नेला गांव, गोवर्धनविलास, उदयपुर।

04. जितेन्द्र उर्फ जितू पिता शिवाजी मीणा निवासी छोटी उन्दरी, नाई, उदयपुर।

05. सुनील मीणा पिता बद्रीलाल निवासी नया तालाब, बारापाल जिला उदयपुर।

06. पुष्कर पिता लेहरीलाल मीणा निवासी पनवाडी, उदयसागर तालाब के पास हाल देबारी घाटा वाला माता जी के पास, देबारी थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर

07. एक विधि से संघर्षरत बालक।

भैरुलाल मीणा पिता कालूलाल मीणा उम्र 20 साल निवासी छोटी उन्दरी नाई थाना नाई जिला उदयपुर पूर्व मंे थाना सविना क्षैत्र एटीएम स्ट्रोंग रुम तोडने के मंे वांछित था। 

वांछित अभियुक्तगणः-

01. राजेश मीणा पिता श्री लक्ष्मण निवासी रोशन जी की बाडी, सविना जिला उदयपुर।

02.महेन्द्र पिता कमलचंद निवासी डाकन काटडा सविना जिला उदयपुर।

Related post