बेडच नदी पुलिया पर फंसे युवको को रेस्क्यू करने के बाद किया गिरफ्तार

 बेडच नदी पुलिया पर फंसे युवको को रेस्क्यू करने के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस थाना डबोक ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में 2 लोगो को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपी जीप में सवार हो बेडच नदी की पुलिया पर बहते पानी में फंस गए थे जिन्हें नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह सारंगदेवोत (24) निवासी डूंगला चित्तौड़गढ़ और कान सिंह पंवार (27) निवासी खेरोदा जिला उदयपुर है.

सोमवार 8 सितम्बर देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक जीप नदी के ऊपर ब्रिज पर बहते पानी में फंस गई है जिसके बाद उदयपुर की नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने हाइड्रोलिक क्रेन की सहयता से दोनों युवको को गाड़ी सहित रेस्क्यू किया था.

दोनों युवको को शराब के नशे में पाया गया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें 185 एम वी एक्ट, व धारा 126-170 बी एन एस एस के तहत गिरफ्तार किया गया.

Related post