खेलगाँव के खिलाड़ियों का जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीते कई पदक

 खेलगाँव के खिलाड़ियों का जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीते कई पदक

69वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता (Under-14) में उदयपुर स्थित खेलगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए.

कोच चाहत जैन ने बताया कि हरविक डांगी (30kg), रिद्यम डांगी (45kg), प्रियंशु डांगी (+50kg) और कमाक्षी देवेंद्र ने स्वर्ण पदक जीते वहीँ प्रनुषा सिंह और मनन डांगी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इसके साथ ही खेलो इंडिया सिटी विमेंस लीग, जो कि भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी खेल योजना है, उसमें भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया.

इसमें जीनल डांगी, लक्षिता लामा और कमाक्षी देवेंद्र ने स्वर्ण पदक जीते, तो मिस्टी जांगिड़, मेघा गहलोत, ज़ियाना खान, कनिका शर्मा ने रजत पदक हासिल किये वही आफरीन नाज़, युक्तिका, लक्षिता गहलोत, समृद्धि बिस्वास, शुभांगी बिस्वास ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया.

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने खेलगाँव पहुँचकर खिलाड़ियों का सम्मान किया और खेल गाँव के सभी खेलो के कोचों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं.

Related post