सूरजपोल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: होटल में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.52 लाख जब्त

 सूरजपोल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: होटल में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.52 लाख जब्त

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देश पर सूरजपोल थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पूर्व श्री सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सूरजपोल श्री रतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम व डीएसटी ने यह कार्रवाई की।

पुलिस ने सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित पद्मिनी पैलेस होटल, गुलाब बाग में जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹2 लाख 52 हजार नकद बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

सभी आरोपी गुजरात के साबरकांठा जिले के निवासी हैं—

  1. साहिद खान पुत्र अब्दुल सत्तार पठान
  2. पटेल ताराचंद कचरालाल उर्फ तरुण
  3. जुनैद मैमना पुत्र अब्दुल रहमान
  4. जितेंद्र कुमार पुत्र कांतिलाल
  5. संजय कुमार पुत्र ढायाभाई
  6. अजीत सिंह पुत्र प्रतापसिंह
  7. रईस भाई मेमन पुत्र दिलावर भाई
  8. शाह विपुल कुमार पुत्र अनिल कुमार
  9. नरेंद्र सागर पुत्र पुनमचंद भाई
  10. परमार अशोक भाई मानाभाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा

Related post