हिरणमगरी क्षेत्र में चोरी करने वाली महिला गैंग पकड़ी गई, चार महिलाएं गिरफ्तार

 हिरणमगरी क्षेत्र में चोरी करने वाली महिला गैंग पकड़ी गई, चार महिलाएं गिरफ्तार

उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में सक्रिय महिला चोरी गैंग का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर केबिनों के ताले तोड़कर चोरी करने और बीएसएनएल डीपी से केबल तार चुराने का आरोप है।

प्रार्थी दीपक सिंह पुत्र रतन सिंह, निवासी सेंट्रल एरिया, उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8-9 जनवरी की रात सेक्टर-4 क्षेत्र में स्थित केबिनों में चोरी का प्रयास किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाएं क्षेत्र में रेकी कर वारदातों को अंजाम देती थीं।

पुलिस ने कमला कालबेलिया, नितु कालबेलिया, मीरा कालबेलिया और सकीला उर्फ बी कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी महिलाएं वर्तमान में प्रतापनगर क्षेत्र में रह रही थीं। मामले में आगे की जांच जारी है।


Related post