अपहरण और मारपीट मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, कार व लाठी जब्त


मावली थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि शेष चार आरोपियों को 12 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित धर्मनारायण पुत्र जेतराम, निवासी धूणी माता, थाना मावली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे निर्भय सिंह, पिंटू सिंह, देवेंद्र सिंह, गुलाब कंवर तथा 10–12 अन्य लोगों ने उसे घर से बाहर बुलाकर मारपीट की और जबरन कार में डालकर अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर मारपीट की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने देवेंद्र सिंह पुत्र निर्भय सिंह, गुलाब कंवर पत्नी निर्भय सिंह, पिंटू सिंह पुत्र निर्भय सिंह, निर्भय सिंह पुत्र भंवर सिंह, मनोज पुत्र भंवर सिंह तथा विक्रम सिंह पुत्र मनोज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और लाठी भी जब्त की गई है।









