जमीन पर अवैध रूप से कब्जा व तोडफोड करने के 2 मुख्य सरगना गिरफ्तार


उदयपुर. बड़गांव थाना पुलिस ने जमीन पर अवैध कब्जा और तोड़फोड़ करने के मामले में 2 मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है. थानाधिकारी पुरण सिंह ने बताया कि 6 अक्टूबर को परिवादी रमेश जैन, नरेन्द्र पोरवाल वगैरा द्वारा रिपोर्ट पेश की गई थी।
रिपोर्ट में बताया कि उनके बांडीनाल पर स्थित भूखण्ड जिसमें दो कमरे एवं भूखण्ड पर चारदिवारी बनी हुई थी, जिनको किशन गमेती एवं उसके साथियों ने जेसीबी की सहायता से तोड दिया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
प्रकरण में पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो जेसीबी जब्त की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक भुवण भूषण यादव द्वारा घटना में शामिल शेष अभियुक्तों को शीध्र गिरफ्तारी हेतु निर्देष दिये गये थे।
जिस पर लोकेन्द्र दादरवाल अतिरिक्त् पुलिस अधीक्षक, शहर व चांदमल वृताधिकारी वृत्त नगर पश्चिम के सुपरविजन में बडगांव मय टीम द्वारा जमीन पर बनी चारदिवारी व वहा बने दो कमरों को जेसीबी की सहायता से तोडने के
मामले में 2 मुख्य सरगना अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मीरा नगर निवासी शांतिलाल और धानमंडी निवासी मोहम्मद दिलीप मेवाफरोस द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र के तहत पूर्व में
गिरफ्तारशुदा अभियुक्ततगणों को योजनाबद्ध तरीके से आगे कर प्रार्थीगणों की जमीन की पर बनी चारदिवारी व कमरे तोडे गये थे। आरोपी शांतिलाल मुख्य षडयंत्रकार होकर आदतन अपराधी है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में तीन प्रकरण धोखाधडी के पुलिस थाना भूपालपुरा व एक प्रकरण अम्बामाता थाने में दर्ज होकर सभी प्रकरण कोर्ट में जैर ट्रायल है। दोनो को गिरफ्तार किया









