रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियों के आरोप में तीन गिरफ्तार

 रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियों के आरोप में तीन गिरफ्तार

घासा थाना क्षेत्र में स्थित वाइट रोज़ विला एंड रिसॉर्ट्स में अनैतिक गतिविधियों की सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से कुल 9 युवतियों और 13 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार रिसॉर्ट में वेश्यावृत्ति से जुड़ी गतिविधियां संचालित किए जाने, ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध कराने, बिना लाइसेंस शराब परोसने तथा रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में संगीत संचालन जैसी गतिविधियों की शिकायतें सामने आई थीं। जांच के दौरान मौके से कंडोम सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई।

इस मामले में संजय चौधरी, राहुल साहू उर्फ रोनी और पुष्पेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध पीटा एक्ट, एक्साइज एक्ट एवं ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


Related post