शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत निरीक्षण जारी


शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण जारी है। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में कोटा बावड़ी, भुवाणा स्थित मैसर्स अनर्तमना डेयरी एंड फूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आइसक्रीम बनाने में मिल्क फेट के स्थान पर वेजिटेबल ऑइल काम में लिया जाना पाया गया जो कि नियमानुसार गलत है, उपयोग की जा रही सामग्री को लेकर विभाग द्वारा नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया। शेष उत्पाद को नियमानुसार मौके पर नष्ट कराया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कुछ आवश्यक दस्तावेज एवं व्यवस्थाएं अनुपलब्ध पाई गईं, जिनके संबंध में संबंधित इकाई को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सुधार सूचना (इम्प्रूवमेंट नोटिस) जारी किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के अंतर्गत आगे भी निरीक्षण जारी रहने की बात कही गई है।




