डबोक में चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में


डबोक थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी रतन सदा ने 14 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई की वह 24 दिसंबर 2025 को सांवरिया जी शनि भगवान के दर्शन के लिए गए थे और घर लौटने पर देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। जांच में सामने आया कि घर से 60 हजार रुपये नकद, घड़ी, बैग और उसकी स्कूटी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने सूचना व तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई स्कूटी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पीसी रिमांड प्राप्त कर चोरी गए नकद रुपये के संबंध में आगे अनुसंधान जारी है।









