4 माह से फरार गांजा सप्लायर गिरफ्तार


शहर की घंटाघर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई में लिप्त चार माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि 6 अक्टूबर 2025 को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सज्जन नगर, उदयपुर निवासी अभय सिंह और निर्भय सिंह के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा तथा 2 धारदार चाकू बरामद किए थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया था।
मामले में आगे जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त आरोपियों को गांजा सप्लाई करने वाला मुस्तकीम पहले रामलाल निवासी नयावास से गांजा खरीदता था। इसके बाद वह अपने भाई रुकनुद्दीन के माध्यम से उदयपुर में अभय सिंह और निर्भय सिंह तक गांजा पहुंचाता था।
पुलिस के अनुसार मुस्तकीम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि रामलाल लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे अनुसंधान जारी है।









