Digiqole Ad Digiqole Ad

नारी-शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन

 नारी-शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन

बालिकाओं के लिए विशेष रूप से चलाये गये नारी शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन उच्च प्राथमिक विधालय बेदला में किया गया। उदयपुर पुलिस व मार्कोस मार्शल आर्ट्स एकेडमी के सयुक्त तत्वावधान में विधालय की छात्राओ के लिए 05 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में श्रीमती चेतना भाटी पुलिस उप अधीक्षक महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ उदयपुर द्वारा छात्राओ को कानूनी जानकारी देते हुये बालिकाओ को गुड टच व बेड टच के बारे में बताया। मार्कोस मार्शल आर्ट्स एकेडमी के रेंशी मांगीलाल सालवी, रूक्मणी लोहार व पुलिस लेडी पेट्रोल टीम की मोनिका व पुष्पा द्वारा आत्मरक्षा के विशेष गुर सिखाये गये।

जिस से बालिकाएं विषम परिस्थितियो का डट कर सामना कर अपनी रक्षा कर सके। शिविर में लगभग 52 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री कृष्णकांत सनाढय के द्वारा धन्यवाद दिया गया।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *