गांजा तसकरी करते हुए एक गिरफ्तार


जिला पुलिस के मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत डीएसटी और पुलिस थाना ओगणा की संयुक्त कार्यवाही में पडावली कला नदी पुलिया के पास से अभियुक्त सोमाराम को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से कुल 3 किलो 738 ग्राम गांजा जब्त कर अभियुक्त के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले में आगे की तफ्तीश जारी है।









