STEM फेस्टिवल 2025 में सी.पी.एस. के विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन


न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सी. सैं स्कूल के छात्रों ने नीति आयोग और अटल इनोवेशन मिशन के बैनर तले आलोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहपुरा द्वारा आयोजित आलोक विज्ञान महोत्सव -STEM फेस्टिवल 2025 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस फेस्टिवल में उदयपुर के विभिन्न स्कूलों के युवा इनोवेटर्स ने अलग-अलग कैटेगरी में लगभग 50 साइंस प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए थे।
इसमें भाग लेने वाले कक्षा नवीं के छात्रा मीत लौहार, कार्तिक कनौजिया, वत्सल पालीवाल, सक्षम चौधरी तथा कक्षा आठवीं के छात्रा दर्श गौतम ने स्मार्ट सिटी के लिए हाईटेक AI ड्रोन क्लीनिंग और ट्रांसपोर्ट सिस्टम नाम का एक वर्किंग प्रोटोटाइप बनाया ।
AI पावर्ड ड्रोन सिस्टम के एप्लीकेशन ने छात्रों की सोच को और दूरदर्शी बनाया है ताकि वे कचरा फेंकने और ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसी असल दुनिया की समस्याओं से निपट सकें।
विद्यालय की चेयरपर्सन – श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक – श्री अनिल शर्मा, निदेशक – डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक – श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या – श्रीमती पूनम राठौड, प्रशासक – श्री सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका – श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।









