फतहनगर में एमडीएमए जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार


उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 114 ग्राम एमडीएमए तथा अफीम चिपकी हुई प्लास्टिक की चार छोटी डिब्बियां जब्त की गई हैं। इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई में महिला आरोपी टमुडी उर्फ शंभु बाई, पत्नी रूपलाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी गारियावास, वासनी कला (थाना फतहनगर, जिला उदयपुर) के कब्जे से उक्त अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए। मौके से 73,510 रुपये नकद भी जब्त किए गए, जिन्हें अवैध गतिविधि से संबंधित होने के कारण सबूत के रूप में लिया गया है।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम 1985 की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।









