मावली में 5 दिन से लापता ढाई वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला

 मावली में 5 दिन से लापता ढाई वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला

उदयपुर के मावली थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पांच दिन पूर्व लापता हुई ढाई वर्षीय बच्ची इशिका पिता भेरुलाल बंजारा, निवासी राजेला बंजारा बस्ती का शव आज अपराह्न एक कुएं में तैरता नजर आया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

शव के अधिक गहराई में होने के कारण शाम करीब 5 बजे उदयपुर से राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की गोताखोर टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पुलिस थाना मावली को सुपुर्द किया।

पुलिस थाना मावली ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक घटना समस्त क्षेत्र वासियों में शोक व्याप्त कर दिया है।

Related post