पेड़ों की छंगाई के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

 पेड़ों की छंगाई के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

उदयपुर शहर के यूनिवर्सिटी रोड स्थित स्टैंन वर्ड स्कूल परिसर में शुक्रवार को पेड़ों की छंगाई के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान फलासिया निवासी मन्ना लाल भील के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में बड़े पेड़ों की छंगाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मन्ना लाल भील पेड़ पर चढ़कर डालियां काट रहा था। एक भारी डाली कटने के बाद पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे मजदूर को करंट लग गया।

घटना की सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बिजली आपूर्ति बंद कराकर शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को एंबुलेंस से एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा उपायों और कार्य के दौरान बरती गई सावधानियों को लेकर जांच की जा रही है।

Related post