झाड़ोल में पत्नी की हत्या का मामला, आरोपी पति गिरफ्तार


Created with GIMP
झाड़ोल थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्यारी का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व पपूड़ा उर्फ पप्पूलाल निवासी गोदावाड़ा से हुआ था और उनके चार संतान हैं। पति द्वारा दूसरी महिला को पत्नी बनाकर लाने से प्यारी अपने पीहर चली आई थी, और वही रह रही थी।
मकर संक्रांति के चलते वह 13 जनवरी 2026 को बच्चों से मिलने गोदावाड़ा गई थी। 17 जनवरी को प्यारी के पीहर में सूचना मिली कि उसकी हत्या हो गई है, जिस पर उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस जांच में सामने आया कि 16 जनवरी 2026 को पप्पूलाल और प्यारी दोनों कंथारिया गांव गए थे जहाँ रास्ते में पप्पू ने मारपीट कर प्यारी की हत्या कर दी । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पपूड़ा उर्फ पप्पूलाल को गिरफ्तार किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।









