अपनी लिव इन पार्टनर की नाबालिग पुत्री से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

 अपनी लिव इन पार्टनर की नाबालिग पुत्री से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

पति से अनबन के बाद अपनी नाबालिग पुत्री और पुत्र को लेकर जोधपुर निवासी व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर जोधपुर निवासी चंद्रशेखर पारिख पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी ने एक माह तक उसकी पुत्री का शारीरिक शोषण किया।

प्राप्त रिपोर्ट के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 व पोक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजिबद्ध कर अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ उदयपुर श्रीमती माधुरी वर्मा को सौंपा।

सविना थानाधिकारी अजय सिंह ने अपनी टीम के साथ प्रकरण में आसूचना व तकनीकी सहयोग से वांछित आरोपी चन्द्र शेखर पारिख पिता बालमुकुन्द पारिख उम्र 28 साल निवासी खारिया मीठापुरा, बिलाडा, जोधपुर को तलाश कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया बदलकर महिलाओ की वेषभूषा में घुमता हुआ मिला जिसको प्रकरण में गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related post