नरेश हरिजन गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार, 3 पिस्टल, मैगज़ीन और कारतूस बरामद

 नरेश हरिजन गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार, 3 पिस्टल, मैगज़ीन और कारतूस बरामद

उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस एवं डीएसटी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 4 अभियुक्तों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है, पकडे गए सभी नरेश हरिजन गैंग के सदस्य है।

उदयपुर पुलिस की शहर में संगठित अपराध व अवैध हथियारों के विरूद्ध यह बड़ी कार्यवाही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने पुष्पेन्द्र सिंह राठौड उर्फ लल्ला, कमलेन्द्र सिंह गहलोत उर्फ राहुल, आदित्य पुरी गोस्वामी उर्फ अंषु व गौतम हन्डेरिया को 3 अवैध पिस्टल, एक मैग्जीन एवं 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है ।

प्रारम्भिक पुछताछ में सामने आया कि हार्डकोर अपराधी नरेश हरिजन ने इन सभी को 6 महीने पहले हथियार दिए थे। नरेश हरिजन पुलिस थाना सुरजपोल एवं पुलिस थाना हिरणमगरी के प्रकरणों में वांछित हैं। उक्त सभी अभियुक्तों के भी विभिन्न थानो में आपराधिक रिकार्ड हैं।

Related post