महाराणा प्रताप खेलगांव की वन्या शुक्ला ने MPCA अंडर-15 टीम में बनाई जगह


महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर की वन्या शुक्ला का मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की अंडर-15 टीम में चयन हुआ है। कोच शाहरुख खान ने बताया कि यह वान्या लिए एक बड़ा अवसर है।
वान्या इससे पहले अंडर 17 एसजीएफआई भी खेली है जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने निरंतरता और वान्या की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
वान्या केवी स्कूल की नियमित छात्रा है। केवी न. 1 के प्रिंसिपल राजेश्वर सिंह, वाइस प्रिंसिपल एएच खान और शारीरिक शिक्षक आर सी गुर्जर ने वान्या को बधाई दी। वान्या के पिता मुकेश शुक्ला सीआईएसएफ उदयपुर में कार्यरत हैं और वो अपनी दोनों बेटियों को क्रिकेट खेलने के लिए रोजाना खेलगांव ले कर आते हैं।
सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट शुभास समोता ने भी वान्या को बधाई दी। खेलगांव के सभी कोचेस और खिलाड़ियों ने वान्या को बधाई दी । वान्या ने पहले मैच में महाराष्ट्र के सामने 30 रन बनाये जिसमें 2 चोके और 1 छक्का लगाया।









