भारत–इंग्लैंड मिक्स्ड डिसेबल टी-20 श्रृंखला में अंपायर बने अंशु मोहिंद्रा


उदयपुर निवासी अंशु मोहिंद्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का नाम रोशन करते हुए भारत और इंग्लैंड के बीच 4 व 6 फरवरी को आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड डिसेबल क्रिकेट टी-20 श्रृंखला के मैचों में अंपायरिंग की। यह श्रृंखला इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
पांच मैचों की इस श्रृंखला में पहले तीन मुकाबले नोएडा तथा अंतिम दो जयपुर में खेले गए, जहां दोनों मैचों में अंशु मोहिंद्रा को मैदान अंपायर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि अंशु वर्ष 2009 से निरंतर आरसीए और बीसीसीआई के विभिन्न मुकाबलों में अंपायरिंग कर रहे हैं, जो उनके अनुभव और विश्वसनीयता को दर्शाता है।









