सी.पी.एस. के मोहम्मद महीन का नेशनल स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन


सी.पी.एस. विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र मोहम्मद महीन का राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट (अंडर-14 छात्र वर्ग) में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता सीकर में 19 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
विद्यालय के क्रिकेट प्रशिक्षक वात्सल्य यादव ने बताया कि मोहम्मद महीन ने पूर्व में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार मैचों में 120 रन बनाए और 6 विकेट हासिल किए। इसी प्रदर्शन के आधार पर 7 और 8 जनवरी को सीकर के ढाणी क्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर में उनका चयन हुआ, जहाँ उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्होंने राजस्थान टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासनिक निदेशक श्री अनिल शर्मा, निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक श्री सुनील बाबेल तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने मोहम्मद महीन को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।









