आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस एंड एप्लीकेशन विषय पर दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का हुआ आगाज

 आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस एंड एप्लीकेशन विषय पर दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का हुआ आगाज

राजस्थान विद्यापीठ के संघटक कम्प्यूटर साईंस एण्ड इन्फोरमेशन टेक्नोलाॅजी विभाग की ओर से महाविद्यालय के सभागार में आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस एंड एप्लीकेशन विषय पर दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस का आगाज हुआ।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। एआई तकनीक ने न केवल दैनिक कार्यों को सरल बनाया है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और अनुसंधान जैसे अनेक क्षेत्रों में नवाचार के नए द्वार भी खोले हैं।  एआई के वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए इससे जुड़ी चुनौतियों एवं अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शोध कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा इसे भविष्य की प्रमुख तकनीक बताया।

मुख्य वक्ता नामीबिया यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर एवं यूनेस्को चेयरहोल्डर प्रो. धर्म सिंह जाट ने अपने प्रभावशाली व्याख्यान में वैश्विक परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभावों के विभिन्न आयामों को उदाहरणों सहित प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से ह्यूमन-सेंट्रिक एआई की अवधारणा पर बल देते हुए बताया कि किस प्रकार मानव-केंद्रित एआई समाज के समग्र विकास एवं मानवता के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि आज पुरी दुनिया व्यक्ति के मोबाईल में आ गयी है तकनीक का उपयोग  हो लेकिन उसका दुरूपयोग न हो  इसका पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

प्रारंभ में निदेशक प्रो. मंजु मांडोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दो दिवसीय कांफ्रेंस की जानकारी देते हुए बताया कि कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उभरती क्षमताओं, इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों तथा भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना है। कान्फे्रंस में देश विदेश के 200 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है जिसमें पांच तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जायेगा।

पुस्तक का हुआ विमोचन:-

कान्फ्रेंस में अतिथियों द्वारा प्रो. मंजु मांडोत द्वारा लिखित पुस्तक क्लाउड कम्प्यूटिंग – कन्सेप्ट एंड एप्लीकेशन का विमोचन किया गया।

संचालन डाॅ. भरत सुखवाल ने किया जबकि आभार डाॅ. मनीष श्रीमाली ने जताया।

इस मौके पर डॉ. अरुण वैष्णव, डॉ. दर्शना पंड्या, डॉ. सुनील चैधरी, डाॅ. मनीष श्रीमाली, डाॅ. भारत सिंह देवडा, डाॅ. गौरव गर्ग, डाॅ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डाॅ. भरत सुखवाल, डाॅ. दिलीप चैधरी, दुर्गाशंकर , त्रिभुवन सिंह, मुकेश नाथ, मनोज यादव,  विभागाध्यक्ष, विद्यार्थी एवं स्कोलर्स उपस्थित थे।

Related post