सीडलिंग द वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी पर्व


सीडलिंग द वर्ल्ड स्कूल में लोहड़ी पर्व आज दिनांक 13 जनवरी 2026, मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में अत्यंत जोर-शोर एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के सभी सदस्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने परंपरा अनुसार अग्नि में तिल, मूंगफली, गुड़ एवं रेवड़ी अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत धमाकेदार पंजाबी नृत्य से हुई, जिसने समूचे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
इस अवसर पर अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने मंच पर चलते हुए अपने पहनावे, आत्मविश्वास एवं अनोखे अंदाज़ का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक श्रीमान हरदीप बख्शी जी ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा इस प्रकार के आयोजनों को भारतीय संस्कृति से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया।









