लायंस खेल महाकुंभ “मिलाप” 19 से 21 तक

 लायंस खेल महाकुंभ “मिलाप” 19 से 21 तक

21 जिलो से 17 टीमें लेगी हिस्सा, जोश के साथ होगा कई खेलो का आयोजन

राजस्थान और मध्य प्रदेश के 21 जिलों में सेवा कार्य कर रहे लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233, ई-2 की ओर से उदयपुर में 19, 20 और 21 दिसंबर को खेलों के एक महाकुंभ के रूप में स्पोर्ट्स कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 21 जिलों से टीमें हिस्सा लेने पहुंचेगी।

कार्निवल की जानकारी देते हुए पूर्व प्रांतपाल अनिल नाहर ने बताया कि स्पोर्ट्स कार्निवाल का नाम “मिलाप -2025” रखा गया है। जिसमें 19 से 21 दिसंबर तक कई खेल आयोजित होंगे। क्रिकेट के लिए 17 टीम में बनाई गई है, जिनका ड्रॉ बुधवार को सेक्टर 4 स्थित लायंस सेवा सदन में पूर्व प्रांत पाल अनिल नाहर, पूर्व प्रांतपाल अरविंद चतुर, रीजन चेयरमैन अंजुला अग्रवाल, संयोजक नितिन शुक्ला, संयोजक केजी मुंदड़ा,राजेश शर्मा, अशोक चौधरी वर्धमान मेहता, भगवती लोढ़ा, अभिषेक शर्मा के हाथों निकाला गया।

आयोजन में प्रांत के करीब 1500 लायन साथियों के आने की उम्मीद है। जिसमे कोटा, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर ओर अजमेर डिवीजन सहित एम पी के क्लब पदाधिकारी ओर सदस्य शामिल होंगे इस आयोजन को भव्यता देने के लिए संयोजक नितिन शुक्ला अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं।

पूर्व प्रांत पाल लायन अरविंद चतुर ने बताया कि क्रिकेट मैचेस को लेकर आज टीमों का ड्रा निकाला गया और किस टीम के साथ किस टीम का मैच होगा इसका शेड्यूल तैयार किया गया चतुर ने बताया कि आयोजन के दौरान एम जे एफ समेत सर्वाधिक मेंबर बनाने वाले पदाधिकारीयों का सम्मान किया जाएगा उदयपुर लायंस के सभी पदाधिकारी इस आयोजन में शामिल होकर इसे भव्यता प्रदान करने में प्रयास रहते हैं।

संयोजक नितिन शुक्ला ने बताया कि एमबी कॉलेज ए ओर बी ग्राउंड सहित इनडोर हॉल में प्रतियोगीताये होगी। क्रिकेट मैच लेदर और टेनिस बॉल से होंगे। इसके अलावा बैडमिंटन, टेनिस, चेस, कैरम, खो-खो, चेयर रेस,100 मीटर रेस जैसे कई खेल खेले जाएंगे। खेलो के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में अन्तराक्षरी, सिंगिंग ओर डांडिया की धूम भी मचेगी।

Related post