फतेहसागर पर 10 दिवसीय भव्य फ्लावर शो का आग़ाज़, शीतकालीन अवकाश में बनेगा खास आकर्षण

 फतेहसागर पर 10 दिवसीय भव्य फ्लावर शो का आग़ाज़, शीतकालीन अवकाश में बनेगा खास आकर्षण

जिला प्रशासन और उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के संयुक्त तत्वावधान में विश्वप्रसिद्ध फतेहसागर झील की पाल पर दस दिवसीय भव्य पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया ने किया। रंग-बिरंगे पुष्पों से सजी पाल सुगंध और सौंदर्य से महक उठी है, जो शीतकालीन अवकाश के दौरान पर्यटकों और शहरवासियों के लिए प्रमुख आकर्षण रहेगी।

औपचारिक समारोह में राज्यपाल श्री कटारिया ने कहा कि “पुष्प और हरियाली धरती माता का श्रृंगार हैं। प्रकृति का सम्मान ही समृद्ध भविष्य की कुंजी है।” उन्होंने उदयपुर को विश्व का सबसे सुंदर शहर बनने की अपार संभावनाओं वाला बताया और देवास परियोजनाओं से झीलों के सदैव भरे रहने का भरोसा दिलाया।

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि फ्लावर शो 4 जनवरी तक खुला रहेगा। रात्रिकालीन भ्रमण के लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है तथा भविष्य में इसे राज्य के टूरिस्ट कैलेंडर में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर सीएसआर के तहत सहयोग देने वाली विभिन्न कंपनियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में पर्यटक उपस्थित रहे।

Related post