कुराबड़ में महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 कुराबड़ में महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुराबड़ कस्बे में सिलाई की दुकान पर एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 11 फरवरी 2026 की है, जब नीम चौक क्षेत्र में स्थित दुकान पर महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर धारदार हथियार से हमला किया है जिस से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सूचना एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी प्रेम लाल उर्फ शंकर लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले दुकान की रेकी की और फिर धारदार चाकू से महिला पर हमला किया। मामले में संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related post