अवैध पिस्टल, 2 कारतूस और अवैध गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार 

 अवैध पिस्टल, 2 कारतूस और अवैध गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार 

नाई थाना पुलिस एवं डीएसटी संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध पिस्टल, 2 कारतूस और अवैध गांजा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है.

थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर भुवन भूषण यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थो एवं हथियारों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत डॉ. प्रियंका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व रजत बिश्नोई वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में नाई थाना टीम तथा डी.एस.टी. प्रभारी देवेद्र देवल उ.नि. मय टीम द्वारा मूखबीर की सुचना पर विष्णु सैन उर्फ मुकेश सैन निवासी कालारोही, एकलव्य कॉलोनी को 13.700 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस लेकर जाते हुये को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। कार्यवाही की टीम में श्याम सिंह रत्नु थानाधिकारी थाना नाई, एसआई देवेन्द्रसिंह प्रभारी डीएसटी, एएसआई अमजद खान, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, सुखदेवसिंह, श्री विक्रमसिंह, मनमोहनसिंह, हितेन्द्र सिंह, संजय कुमार, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, अनिल पुनिया, उपेन्द्र सिंह, करतार सिंह, रामनिवास, उत्कर्ष, संतोष, ओमप्रकाश, अमित कुमार, अशोक कुमार और साईबर सेल से एएसआई गजराज सिंह और लोकेश रायकवाल ने की।

Related post