आयड नदी में मिला भ्रूण

 आयड नदी में मिला भ्रूण

शहर की आयड नदी में आज एक भ्रूण मिलने से सनसनी फ़ैल गई, पुलिस एवं सिविल डिफेंस की टीम ने भ्रूण को मोर्चरी में रखवाया, भ्रूण कहा से आया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

जानकारी के अनुसार आज दोपहर गुमानिया पेट्रोल पंप के पास पुलिया के नीचे आयड नदी में एक भ्रूण मिला।

लोगो ने भ्रूण को तैरता देख पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस के साथ सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और भ्रूण को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया।

Related post