दिल्ली के शातिर चोरो ने उदयपुर में की वारदाते, 2 गिरफ्तार

 दिल्ली के शातिर चोरो ने उदयपुर में की वारदाते, 2 गिरफ्तार

पुलिस थाना सविना ने दो बदमाशो को नकबजनी के आरोप में गिरफ्तार किया है, पकडे गए दोनों आरोपी दिल्ली के है, और उनके दो और साथी मामले में फरार चल रहे है।

सविना थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि 4 नवम्बर को प्रार्थी दीपक जैन निवासी गोविन्द नगर सेक्टर 13 द्वारा रिपोर्ट पेश की कि उनके घर के अन्दर रखे हुए सोने के जेवरात एवं नकदी चोरी हो गये है।

जिसके बाद टीम ने वारदात ट्रेस करने हेतु घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटैज को खंगाले कर घटना में प्रयुक्त वाहन को ट्रेस कर चिन्हीत किया। टीम द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों का पीछा करते हुए उदयपुर, सलुम्बर, बांसवाडा, रतलाम, गुना ग्वालियर होते हुए दिल्ली पहुंचकर करीब दस दिन तक दिल्ली में रहकर अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके परिणामस्वरूप 28 नवम्बर को एक फैजान पिता मोहम्मद नौशे निवासी मयुर विहार पूर्वी दिल्ली और उसका साथी राहुल वाल्मिकी निवासी त्रिलोकपुरी कोटला, पीपल वाली गली फेस 01 नई दिल्ली को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों ने पुछताछ में अपने साथी अमित गुप्ता उर्फ अमित बिहारी पिता नारायणदास गुप्ता निवासी मयुर विहार एवं लल्ला गुप्ता निवासी सिरमपुर दिल्ली के साथ मिलकर उक्त नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

तरीका वारदात
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगण अपने साथियों के साथ कार से अलग-अलग शहरों में पहुँच सूने मकानों की तलाश करते और वारदात को अंजाम देते तथा वहां से निकलकर कार की नम्बर प्लेट को पुनः बदलकर अगले स्थान पर जाकर अगली घटना को अंजाम देते थे.

अभियुक्तगणों द्वारा स्वीकार की गई वारदाते:-

  1. गोविन्द नगर सेक्टर 13 में सुने मकान में चोरी।
  2. गोविन्द नगर सेक्टर 13 में छः से सात माह पूर्व सुने मकान में चोरी।
  3. कौशल्या अपार्टमेन्ट, आदित्य विहार, थाना चित्रकुट नगर जयपुर में दो सुने मकानों में चोरी।
  4. मानसरोवर, थाना नारायण विहार जयपुर में सुने मकान में चोरी।

आमजन से अपील है कि अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाये जिसमें एक कैमरा अपने घर के बाहर रोड साईड की तरफ भी लगावे ताकि इस प्रकार वारदातों का खुलासा करने में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से मदद मिल सके। साथ ही घर से बाहर जाने पर घर पर कीमती सामान जेवरात रूपये आदि घर पर नहीं छोडे।

Related post