उदयपुर में भीषण सड़क हादसा : ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, पिता-बेटी की दर्दनाक मौत, मां गंभीर घायल

 उदयपुर में भीषण सड़क हादसा : ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, पिता-बेटी की दर्दनाक मौत, मां गंभीर घायल

उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर से हुई भीषण टक्कर में पिता और पुत्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि माँ गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब परिवार बाइक से उदयपुर से भटेवर की ओर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, चित्तौड़गढ़ उदयपुर सिक्स लेन हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने की कोशिश करते हुए, बाइक सवार को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार देवीलाल वसीटा (46) और उनकी 11 वर्षीय बेटी देवासी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पीछे बैठी पत्नी कला वसीटा (43) सड़क की दूसरी ओर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत एमजी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त करते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है

Related post