डबोक में नाकाबंदी के दौरान कोडीन व गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

 डबोक में नाकाबंदी के दौरान कोडीन व गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना डबोक द्वारा कोडीन एवं गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

नाकाबंदी के दौरान नान्दवेल–नाहरमगरा रोड पर एक स्कूटी सवार को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। जांच के दौरान स्कूटी की डिक्की से प्लास्टिक की 26 शीशियों में कुल 2600 एमएल कोडीन तथा एक प्लास्टिक थैली में 91.66 ग्राम हरे रंग का पत्तेदार गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विष्णू पिता कन्हैयालाल निवासी गंदोली, थाना घासा, जिला उदयपुर बताया। आरोपी के पास मादक पदार्थों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुज्ञापत्र नहीं पाया गया।

इस पर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20 एवं 08/21 के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है तथा आरोपी से पूछताछ कर अवैध नशा आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा तस्करी से संबंधित सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related post