पानरवा थाना क्षेत्र में 34.50 किलोग्राम गांजा जब्त, आरोपी फरार


अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना पानरवा द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया गया है।
मुखबिर सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान गांव झैर में एक आवास की तलाशी ली गई, जहां से कुल 34.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। यह गांजा भौजा पिता भुरा निवासी झैर, थाना पानरवा, जिला उदयपुर के घर से जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान संबंधित आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश एवं मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।









