एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


उदयपुर जिले के टीडी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एआई तकनीक से तैयार किए गए फर्जी वीडियो वायरल करने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर डीपफेक वीडियो के माध्यम से भ्रम फैलाने और सार्वजनिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार फर्जी वीडियो का उपयोग कर सोशल मीडिया पर उसे वायरल किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस कृत्य के जरिए मानहानि पहुंचाने और भ्रामक सूचना फैलाने का प्रयास किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामचन्द्र पुत्र केशुलाल, निवासी धावड़ी तलाइ, जावर, के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की तकनीकी जांच और अनुसंधान जारी है।









