रॉकवुड्स: “ड्रीम, डेयर, डू” कार्यक्रम में क्रिकेट खिलाड़ियों ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

 रॉकवुड्स: “ड्रीम, डेयर, डू” कार्यक्रम में क्रिकेट खिलाड़ियों ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

रॉकवुड्स विद्यालय में आयोजित “ड्रीम, डेयर, डू” प्रेरक कार्यक्रम में उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रबंधकों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा क्रिकेटर कुमार कार्तिकेय (आईपीएल, राजस्थान रॉयल्स), हिमांशु चौहान ,अविनाश सिंह, जोंटी सिद्धू आईपीएल,रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और राजस्थान रॉयल्स) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मनोज चौधरी (यूडीसीए सचिव) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही टूर्नामेंट लीग मैनेजर मोहित भारद्वाज एवं निखिल शुक्ला की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्था निदेशक डॉ. दीपक शर्मा ने अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया।

संस्था संरक्षिका श्रीमती अलका शर्मा ने विद्यार्थियों को संघर्ष करते रहने की सीख दी ,कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सभी खिलाड़ियों से उनकी सफलता की यात्रा, संघर्ष और अभ्यास से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया।

अंत में विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को खेल और जीवन दोनों में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी।

Related post