नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, झाडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई


उदयपुर जिले के झाडोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को पीड़िता जब स्कूल जा रही थी, तब आरोपी भारत सिंह ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बिठाया। आरोपी उसे एक होटल ले गया जहाँ उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कारवाही करते हुए पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) करवाया, साक्ष्यों और गवाहों के बयान दर्ज किए और आरोपी भारत सिंह को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई कार जब्त की।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (JC) में भेज दिया गया है।








